झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2025 घोषित, साहिबगंज के देव तिवारी 96.20% अंक प्राप्त कर बने टॉपर…

खबर को शेयर करें
1000195449

Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार दोपहर 2 बजे 12वीं कक्षा के आर्ट्स का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल मिलाकर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें साहिबगंज जिले के देव तिवारी ने 481 अंक (96.20%) प्राप्त कर राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया।

बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जिसमें दूसरे स्थान पर प्रेरणा कुमारी रहीं जिन्होंने 470 अंक (94%) हासिल कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सूरज कुमार दास और कुमारी रितमवरा रहे, दोनों ने 466 अंक (93.20%) प्राप्त किए।

JAC 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट 2025—

1. देव तिवारी (साहिबगंज) 481 96.20%

2. प्रेरणा कुमारी 470 94.00%

3. सूरज कुमार दास 466 93.20%

4. कुमारी रितमवरा 466 93.20%

बोर्ड द्वारा परिणाम jacresults.com पर जारी किया गया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं।