1000208829

जमशेदपुर के मानगो में जदयू की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पुल जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना…

खबर को शेयर करें
1000208829

Jamshedpur news: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनता दल द्वारा चलाए जा रहे “संपर्क समस्या समाधान अभियान” की समीक्षा को लेकर जदयू की एक अहम बैठक रविवार को मानगो बालीगुमा स्थित साई रेजीडेंसी में आयोजित की गई। बैठक में जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मानगो नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अभियान के दौरान जिन समस्याओं की पहचान की गई है, उनके शीघ्र समाधान के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही जदयू का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मानगो नगर निगम के प्रशासक से मिलकर समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाएगा।

बैठक में मानगो क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। जदयू पदाधिकारियों ने डिमना रोड पर प्रशासन द्वारा लगाए गए चेकिंग प्वाइंट की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा मानगो पुल पर लगने वाले नियमित ट्रैफिक जाम को लेकर भी प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए गए।

पार्टी ने निर्णय लिया कि जल्द ही जदयू का प्रतिनिधिमंडल यातायात पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा और यातायात व्यवस्था सुधार की मांग करेगा।

बैठक में जदयू के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें जिला सचिव विकास साहनी, विनोद सिंह, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गॉड, उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गौड़ सहित अशोक सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू और अवतार सिंह शामिल थे।

जदयू ने साफ किया कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।