IMG 20250420 WA0033
|

गर्मी में बेजुबानों के लिए मसीहा बना ‘जन सेवा संघ ट्रस्ट’, प्यास बुझाने का किया प्रयास…

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: गर्मी के इस मौसम में जहां इंसान अपनी सुविधा के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहा है वहीं बेजुबान जानवर और पक्षी प्यास से तड़प रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में ये मासूम जानवर नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। लेकिन ‘जन सेवा संघ ट्रस्ट’ ने इनकी मदद के लिए एक अनोखी पहल की है।

IMG 20250420 WA0034

ट्रस्ट ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी से भरे नाद रखे हैं जो इन पशु-पक्षियों के लिए जीवन रेखा बने हुए हैं। ट्रस्ट के सूरज कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में इन बेजुबान जानवरों के लिए पानी और भोजन रखें। यह छोटा सा प्रयास न केवल उनके जीवन को बचा सकता है बल्कि हमें पुण्य का सुख भी देगा।इस पहल से हमें यह याद दिलाया गया है कि इन बेजुबान जानवरों के प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है। आइए इस गर्मी में हम सब मिलकर उनके लिए थोड़ा प्यार और सहारा बनें।