जामताड़ा: ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, चार पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

जामताड़ा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर की चार पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कोरेस्टापाड़ा निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी टोटो चालक बनकर लोगों की नजरों से बचते हुए बाहर से ब्राउन शुगर लाता था और जामताड़ा शहर में उसकी बिक्री करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

