1000204460

जमशेदपुर का वास्तु विहार कॉलोनी जलजमाव से बेहाल, शहीद स्मृति स्थल भी डूबा, दो दिनों से कैद हैं लोग…

खबर को शेयर करें
1000204460

Jamshedpur news: जमशेदपुर के एनएच-33 स्थित मानगो बालीगुमा की वास्तु विहार कॉलोनी में लगातार भारी बारिश के कारण जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कॉलोनी का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह से कट चुका है जिससे लोग बीते दो दिनों से अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कॉलोनी में स्थित शहीद की स्मृति भी जल में डूब गई है जिससे लोगों में गहरी पीड़ा और आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अपनी दुर्दशा का वीडियो बनाकर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को भेजा जिससे प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंच सके। विकास सिंह ने वीडियो जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजते हुए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ कागजों और मंचों पर सक्रिय हैं धरातल पर काम का कोई अता-पता नहीं है।

कॉलोनीवासियों ने आशंका जताई है कि जलभराव के कारण मकानों की दीवारें गिर सकती हैं जिससे जान-माल का खतरा बढ़ रहा है। विकास सिंह ने उपायुक्त से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत कार्य प्रारंभ करने की मांग की है।

स्थानीय निवासियों की पुकार है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें राहत दिलाए वरना स्थिति और डरावनी हो सकती है।