1000615532

क्रिस गेल की कप्तानी में खेलेंगे जमशेदपुर के अज़हर, 3 जून से शुरू होगा बिग क्रिकेट लीग सीज़न-2

खबर को शेयर करें
1000615532

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की चर्चित Big Cricket League (BCL) का दूसरा सीज़न 3 जून से दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। इस बार जमशेदपुर के युवा क्रिकेटर प्रिंस अज़हर भी लीग में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

1000615535

अज़हर का चयन नॉर्दर्न चैलेंजर्स टीम में हुआ है, जिसकी कप्तानी वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिने जाने वाले Chris Gayle करेंगे। टीम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान Tillakaratne Dilshan, भारत की विश्व विजेता टीम के सदस्य S. Sreesanth समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में इस बार लीग पहले से ज्यादा रोमांचक और आकर्षक होने वाली है।

लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ देशभर के प्रतिभाशाली स्थानीय खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। अज़हर के अलावा जमशेदपुर के विशाल प्रसाद और शुभम सिंह का चयन भी इस लीग के लिए हुआ है, जिससे शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

जानकारी के अनुसार भारत के 16 बड़े शहरों में आयोजित फिजिकल और डिजिटल ट्रायल में देशभर के लगभग 25 हजार से ज्यादा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। इनमें से केवल 60 खिलाड़ियों का चयन बिग क्रिकेट लीग सीज़न-2 के लिए किया गया है।

इस सीज़न में Shikhar Dhawan, Irfan Pathan, Harbhajan Singh, Martin Guptill, Angelo Mathews, Thisara Perera और Pawan Negi जैसे कई बड़े नाम भी खेलते नजर आएंगे।

वहीं जमशेदपुर के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और वर्तमान में Jharkhand State Cricket Association (JSCA) के सचिव Saurabh Tiwary भी MP Tigers टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं, जिससे झारखंड के क्रिकेट फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

प्रिंस अज़हर ने कहा कि Chris Gayle जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना उनके लिए गर्व की बात है और यह उनके क्रिकेट करियर के लिए सीखने का बड़ा अवसर होगा।

गौरतलब है कि अज़हर Big Cricket League के पहले सीज़न में भी खेल चुके हैं। उस दौरान वह भारत के पूर्व ऑलराउंडर Yusuf Pathan की कप्तानी वाली टीम MP Tigers का हिस्सा थे।

भारत के पूर्व कप्तान और लीग कमिश्नर Dilip Vengsarkar, लीग प्रेसिडेंट Rudra Pratap Singh, वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज और लीग वाइस प्रेसिडेंट Courtney Walsh तथा लीग के को-फाउंडर Anirudh Chauhan ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सीज़न-2 के लिए शुभकामनाएं दी हैं।