8F7629D1 4DB9 4C16 9843 C8D5AF3AAE4F

जमशेदपुर: टीएमएच गोलचक्कर के पास सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

खबर को शेयर करें
8F7629D1 4DB9 4C16 9843 C8D5AF3AAE4F

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टीएमएच गोलचक्कर के पास सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पीवी रोड निवासी मोहम्मद हुसाम अख्तर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हुसाम अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर के समीप उनकी बाइक और टाटा स्टील के दमकल वाहन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक असंतुलित हो गई और युवक दमकल वाहन के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और घर का माहौल गमगीन हो गया।

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल बाइक और दमकल वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना के बाद शहर के व्यस्त चौराहों और प्रमुख सड़कों पर यातायात सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।