IMG 8767

जमशेदपुर: आदित्यपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

खबर को शेयर करें
IMG 8767

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जाता है कि युवक स्कूटी से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद भी आरोपी चालक के खिलाफ अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।