Jamshedpur:- मानगो जवाहरनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में इलाज के दौरान करीम सिटी कॉलेज के लाइब्रेरियन की पत्नी की मौ’त…

बीते रात जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13 के सामने एक सड़क दुर्घटना घटी थी जिसमें इंडियन गैस से भरे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति जवाहरनगर रोड नंबर 16 निवासी जावेद मसूद जो करीम सिटी कॉलेज के लाइब्रेरियन है और उनकी पत्नी 54 वर्षीय सबीहा खातून निवासी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों नीचे गिर गए जिसमे सबीहा खातून घायल हो गई

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मानगो स्थित दया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
बेटे ज़की शहबाज़ के अनुसार जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी अम्मी के कमर और हाथ में चोटें आई थीं।
फिलहाल मानगो थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जा रहा है।
ट्रक को कल रात ही मानगो थाना द्वारा ज़ब्त कर लिया गया था


