15127

Jamshedpur: जी टाउन मैदान के पास दूरी पर खड़ी दो कारें एक ही तरह से जलीं, साजिश की आशंका..

खबर को शेयर करें
15127

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जी टाउन मैदान के पास शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। इस घटना में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोगों ने अचानक दोनों वाहनों से धुआं निकलते देखा जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि दोनों कारों को बचाया नहीं जा सका।

इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कारें एक-दूसरे से कुछ दूरी पर खड़ी थीं लेकिन हैरानी की बात यह है कि दोनों में लगभग एक ही तरह से आग लगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि आग तकनीकी खराबी या किसी सामान्य कारण से लगी होती तो एक साथ दूरी पर खड़ी दोनों गाड़ियों में एक जैसी स्थिति बनना मुश्किल था। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।