294258

Jamshedpur:- पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान मानगो की महिला ने तीन बेटियों के साथ पिया जहर

खबर को शेयर करें
294258

मंगलवार को जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई स्थित केदार बगान के पास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने अपनी तीन मासूम बच्चियों के साथ जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोस में रहने वाले अजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए चारों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

294245

अजय कुमार समाजसेवी विकास सिंह के मित्र हैं। उन्होंने घटना की जानकारी विकास सिंह को दी। इसके बाद विकास सिंह ने एमजीएम अस्पताल में चारों के इलाज को लेकर चिंता जताई। उनका आरोप था कि अस्पताल में महिला और उसकी बच्चियों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस पर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और चारों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

294242

बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला और उसकी तीनों बच्चियों की हालत ठीक है। इस घटना ने एक बार फिर आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद से जूझ रहे परिवारों की स्थिति को सामने ला दिया है। साथ ही संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सरकारी सहायता और सामाजिक सहयोग पहुंचाने की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत को उजागर किया है।

पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि आखिर परिवार में ऐसे कौन से हालात बने जिनकी वजह से महिला को अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या का प्रयास करना पड़ा।।

यह सोचकर भी मन विचलित हो जाता है कि हमारे समाज में न जाने ऐसे कितने परिवार होंगे जहां बड़ों के आपसी विवाद और गलत फैसलों का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ता है। आखिर इन बच्चों की क्या गलती है जिन्हें बड़ों की लड़ाई और परेशानियों के बीच इस तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है? ऐसी घटनाएं हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी कितनी बड़ी है। जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों आत्महत्या कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती।

जरूरत है कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनें और बच्चों को हर हाल में सुरक्षित रखें।