IMG 9115

जमशेदपुर: जाम की परेशानी कम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने खास अभियान शुरू किया है। सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा खुद सड़क पर पहुंचे और साकची, गोलमुरी समेत कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

खबर को शेयर करें
IMG 9115

सिटी एसपी ने वाहन चालकों से कहा कि वे अपने वाहन सड़क पर खड़े न करें। उन्होंने बताया कि अभी लोगों को समझाया जा रहा है, लेकिन आगे नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में अवैध पार्किंग, मॉडिफाइड वाहन, काला शीशा लगी गाड़ियों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान सड़क पर गलत तरीके से टेंपो खड़ा करने वाले कुछ चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस और प्रशासन की इस पहल से साकची जैसे इलाकों में जाम की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।