202473

Jamshedpur:- कदमा गणेश मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

खबर को शेयर करें
202473

जमशेदपुर के कदमा गणेश मेला देखकर मंगलवार रात घर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे गंजिया-उषा मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, स्प्लेंडर बाइक पर सवार कृष्णा पाल, मंगल गोप और मोहित लोहार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं।

202491

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है जबकि दो नाबालिग थे। बताया जा रहा है कि बाइक कृष्णा पाल की थी।

202492

घटना की जानकारी बुधवार सुबह परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे।

202493

इस घटना के बाद एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच तेज रफ्तार और बड़े वाहनों पर नियंत्रण को लेकर चिंता बढ़ गई है। आए दिन तेज रफ्तार या बड़े वाहनों की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार रात की ही बात करें तो बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के सामने भी एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।