IMG 0585

जमशेदपुर के बागबेड़ा में बंद घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी

खबर को शेयर करें
IMG 0585

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद पड़े क्वार्टर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर से घड़ी और कुछ अन्य सामान चोरी हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घर के मालिक सुनील कुमार को पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ दूसरे घर में रहते हैं और इस मकान पर बीच-बीच में आते रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरी देर रात हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।