IMG 9060

जमशेदपुर: बहरागोड़ा में कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर रही एक मां और बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बड़सोल थाना पुलिस ने छोटा पाफलिया गांव में उनके घर पहुंचकर कोर्ट का इश्तेहार चिपकाया और उन्हें जल्द अदालत में हाजिर होने को कहा।

खबर को शेयर करें
IMG 9060

बताया गया है कि शिला महापात्र और उनकी बेटी शुभागिनी महापात्र एक मामले में काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी वे अदालत में नहीं पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चिपकाकर कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों को 20 जून तक कोर्ट में सरेंडर करने का आखिरी मौका दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर वे तय तारीख तक आत्मसमर्पण नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।