1000236666

Jamshedpur: परसुडीह में चोरों का आतंक, घर के आंगन से बुलेट और स्कूटी चोरी, गश्ती नहीं होने से लोगों में नाराजगी…

खबर को शेयर करें
1000236666
Oplus_0

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी कोचाकुली गांव में बुधवार देर रात चोरों ने सहदेव करुआ के घर के आंगन से एक बुलेट बाइक (JH 05 DL 3929) और एक स्कूटी (JH 05 DX 6015) चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में डर और गुस्सा फैल गया है।

सहदेव करुआ, जेकेएलएम नेता गणपति करुआ के रिश्तेदार हैं। चोरी की खबर मिलते ही गणपति करुआ और संगठन के जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले।

भरत सिंह ने कहा
“अब लोग अपने आंगन में भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस इलाके में गश्ती नहीं कर रही और अपराधियों को किसी का डर नहीं है।”

लोगों का कहना है कि इलाके में ब्राउन शुगर, गांजा और शराब का खुला कारोबार हो रहा है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अगर यही हाल रहा तो लोग थाना का घेराव करेंगे और आंदोलन करेंगे।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मेहनत से दोनों गाड़ियां खरीदी थीं लेकिन एक ही रात में सब कुछ चला गया। सुबह 5:30 बजे वे थाना गए लेकिन कोई पुलिस अधिकारी नहीं था। बाद में 10 बजे FIR दर्ज की गई।

लोगों की मांग:
– इलाके में नियमित पुलिस गश्ती हो।
– चोरी की गाड़ियां जल्द बरामद हों।
– नशाखोरी और अपराध पर सख्त रोक लगे।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।