1000296354

Jamshedpur: टेल्को में नशेड़ी गैंग का आतंक, रंगदारी नहीं देने पर तोड़ रहे गाड़ियों के शीशे…

खबर को शेयर करें
1000296354

Jamshedpur news: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिफिट-जेमको इलाके में नशेड़ी गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय व्यापारी और ट्रांसपोर्टर आपराधिक घटनाओं से परेशान हैं।

ताज़ा मामले में गैंग के सदस्यों ने 20,000 रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। पीड़ितों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं और दहशत का माहौल बना हुआ है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है लेकिन इसके बावजूद टेल्को पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। इस मामले को लेकर 8 सितंबर को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है।

शिकायत में रेशव गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहन गुप्ता, प्रकाश कुमार ठाकुर, ऋतिक समेत अन्य लोगों पर रंगदारी मांगने और गाड़ियों के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।