1000223966

Jamshedpur: भारी बारिश में फिर गिरी सोनारी एयरपोर्ट की दीवार, मलबे से सड़क जाम…

खबर को शेयर करें
1000223966

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट की सीमा दीवार रविवार शाम भारी बारिश में फिर गिर गई। यह इस साल मानसून के दौरान तीसरी बार है जब यही दीवार ढही है। हर बार की तरह इस बार भी मलबा सड़क पर फैल गया और लोगों को परेशानी हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई आसपास नहीं था वरना कोई जान-माल का नुकसान भी हो सकता था।

बार-बार दीवार गिरने से अब एयरपोर्ट की सुरक्षा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दीवार का मलबा सड़क और पानी में फैलकर आवागमन में बाधा बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता बरती और बच्चों व राहगीरों को दूर किया। लोगों का कहना है कि अब इस दीवार का फिर से मजबूत निर्माण होना जरूरी है ताकि बार-बार की यह परेशानी खत्म हो।

अब सवाल ये उठता है कि जब यह घटना एक ही जगह पर तीसरी बार हो रही है तो आखिर क्यों अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया? क्या इसलिए कि हर बार किस्मत से कोई जान नहीं गई कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ? ऐसा लग रहा है कि प्रशासन के लिए जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए तब तक कोई चिंता की बात ही नहीं होती।

हर बार एक ही दीवार का गिरना अब कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक खुली लापरवाही है। क्या इतनी बार की चेतावनी भी प्रशासन को जगाने के लिए काफी नहीं है? लगता है कि यहां इंतजार सिर्फ एक बड़े हादसे का है ताकि तब जाकर कोई कड़ा फैसला लिया जाए।