Jamshedpur:- AIMIM नेता सालिक जावेद की बेटी शिफा फातिमा ने 10वीं में हासिल किए 93.4% अंक

जमशेदपुर के टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल की छात्रा और AIMIM नेता सालिक जावेद की बेटी शिफा फातिमा ने 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.4% अंक हासिल किए हैं। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
शिफा ने सभी सब्जेक्ट्स में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। कंप्यूटर और इंग्लिश लिटरेचर में उन्होंने 98% अंक हासिल किए जबकि केमिस्ट्री में 97% अंक प्राप्त किए है।
शिफा फातिमा का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनना है और उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख दी है।

