1000210111

जमशेदपुर ग्रामीण! चाकुलिया के माकड़ी गांव में कुएं से मिला शव…

खबर को शेयर करें
1000210111

Jamshedpur news: चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित माकड़ी गांव में शनिवार दोपहर एक कुएं से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बुधिया हांसदा के रूप में हुई है जो गुरुवार शाम से लापता था।

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर गांव की एक महिला सींगों मुर्मू, सालखु मुर्मू के कुएं से पानी भरने गई थी। तभी उसे कुएं में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने तुरंत गांव के प्रधान राजेंद्र हांसदा को दी जिसके बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना के एएसआई पीतांबर मंडल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा गया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।