जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र! बहरागोड़ा में महिलाओं को मंइयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग, डॉ. गोस्वामी ने बीडीओ से की मुलाकात…

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के बहरागोड़ा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को बीडीओ केशव भारती से मुलाकात कर मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की लंबित राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की।
डॉ. गोस्वामी ने बताया कि कई महिलाओं को अब तक इस योजना की राशि नहीं मिली है और कई योग्य महिलाओं के नाम सूची में शामिल ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राशि समय पर नहीं मिलने से महिलाओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान उन्होंने बीडीओ से लंबित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन का भी शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित मामलों का निपटारा जल्द कर दिया जाएगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष, आशीष महापात्र, वृतिका महापात्र, कमलकांत सिंह, उत्पल पैड़ा, मानिक दास, राजीव भुईं, देवव्रत दे, सनत भगत, तरुण बेरा, रूपेश सिंह, रंजीत कारक, यादव पात्र, राजू महतो, ननीगोपाल साव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

