1000242207

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र!! फूड पॉइजनिंग से कस्तूरबा स्कूल की 5 छात्राएं बीमार, MGM अस्पताल में भर्ती…

खबर को शेयर करें
1000242207

Jharkhand: पटमदा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पांच छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गईं। सभी को इलाज के लिए MGM अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

बीमार छात्राओं में पूर्णिमा महतो, मनीषा, दयावती प्रमाणिक, अष्टमी महतो और प्रियंका महतो शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

उधर बीमार छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नाश्ता देर से मिलने के कारण छात्राओं को सज़ा के तौर पर उठक-बैठक कराया गया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

वहीं स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।