59613

Jamshedpur:- सड़क दुर्घटना या फिर धारदार हथियार से हमला? जुबली पार्क के सामने हुई सड़क दुर्घटना के बाद परिजनों ने हमला की जताई आशंका…

खबर को शेयर करें
59613

रविवार रात करीब 8:30 बजे जुबली पार्क रोड पर हुई एक रहस्यमयी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना हिट एंड रन का बताया जा रहा है लेकिन डॉक्टरों की शुरुआती राय ने पूरे मामले को पेचीदा बना दिया है।

59617

जानकारी के अनुसार मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद कैसर जो कदमा में एक मटन शॉप चलाते हैं रविवार रात अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैसर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

59621

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें TMH पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज सीसीयू में जारी है।

हालांकि इस मामले में नया मोड़ तब आया जब उनके अंकल सद्दाम क़ुरैशी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कैसर के सिर पर लगी गंभीर चोट के निशानों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर किसी धारदार हथियार से हमला भी किया गया हो। डॉक्टरों की इस आशंका के बाद यह मामला सिर्फ सड़क दुर्घटना तक सीमित नहीं रह गया है।
वहीं दूसरी ओर इस सड़क हादसे में गाड़ी भी सही सलामत है

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक लाल रंग की कार को तेज रफ्तार में आते और कैसर की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारते देखा था जिसके बाद यह हादसा हुआ।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह महज एक हिट एंड रन सड़क दुर्घटना थी या फिर इसके पीछे किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने की भी साजिश है?

फिलहाल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और सब कुछ पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा