1000296516

Jamshedpur: साकची में गणेश पूजा के दौरान हुए फायरिंग में मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और गोलियां जब्त…

खबर को शेयर करें
1000296516

Jamshedpur news: जमशेदपुर के साकची तामरिया रोड पर 26 अगस्त को गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान राहुल तिवारी और सूरज तिवारी नामक दो युवकों के बीच बड़ा विवाद हुआ था। इसी दौरान राहुल राय ने सूरज तिवारी को जान से मारने के लिए देशी कट्टा से फायर किया था। इस मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

साकची थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अब राहुल राय को ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां जब्त की गई हैं। पहले इस कांड का एक अन्य आरोपी राहुल तिवारी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है जिसमें हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले शामिल हैं।