Jamshedpur:- जुगसलाई ईदगाह में बकरीद की तैयारियां तेज, नगर परिषद अध्यक्ष नौसीन ख़ान ने किया निरीक्षण…

जमशेदपुर : बकरीद पर्व को लेकर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष नौसीन ख़ान ने वार्ड संख्या-1 स्थित जुगसलाई के एकमात्र ईदगाह का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, पानी निकासी, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति देखी। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि बकरीद से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय लोगों ने भी मांग की कि जुगसलाई का यह एकमात्र ईदगाह पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बकरीद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं, ऐसे में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
बता दें कि 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।


