Jamshedpur:- बिष्टुपुर में बड़ी वारदात की तैयारी नाकाम, पुलिस ने हथियार के साथ 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने एक बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया है। शनिवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बेलीबोधन घाट इलाके में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की टीम ने इलाके में छापेमारी शुरू की।
पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 19 वर्षीय निहाल कुमार गुप्ता के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लोगों में दहशत फैलाने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए हथियार अपने पास रखता था।

