IMG 9190

जमशेदपुर: टेल्को में पुलिस- बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पिस्तौल-चेन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

खबर को शेयर करें
IMG 9190

जमशेदपुर के टेल्को इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों एक महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक से भाग रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में चेन छिनतई की कई वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल, मैगजीन, सोने की चेन, फर्जी नंबर प्लेट, बाइक और पेपर स्प्रे बरामद किया है।

एक आरोपी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।