324261

Jamshedpur:- मानगो में पेयजल समस्या दूर करने के लिए पाइपलाइन का काम शुरू, समता नगर सहित कई वार्डों को मिलेगी राहत

खबर को शेयर करें
324261

जमशेदपुर के मानगो में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। मेयर सुधा गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को वार्ड नंबर दो के समता नगर में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन डालने के कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई। इस दौरान वार्ड पार्षद काशिफ रज़ा ख़ान भी मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले बुधवार को वार्ड नंबर 21 बागानशाही और वार्ड नंबर 25 में भी पाइपलाइन का काम शुरू किया गया था।

नगर निगम के अनुसार, नई इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछने से पानी के कम प्रेशर की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही, जिन इलाकों में अब तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता था, वहां भी नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो के हर घर तक पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जिन इलाकों में पेयजल की समस्या है, वहां चरणबद्ध तरीके से पाइपलाइन का काम कराया जा रहा है। वहीं, वार्ड पार्षद काशिफ रज़ा ख़ान ने कहा कि समता नगर के लोगों को लंबे समय से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस काम के पूरा होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम का लक्ष्य आने वाले दिनों में अन्य प्रभावित वार्डों में भी पाइपलाइन का काम तेजी से पूरा करना है।