IMG 9092

जमशेदपुर: गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों के बीच मीठा पानी और चना प्रसाद बांटा गया।

खबर को शेयर करें
IMG 9092

गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाया गया। सेवा कार्य में संगत और सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और लोगों की सेवा की।

यह आयोजन कई सालों से चली आ रही परंपरा के तहत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय संगत, जोड़ी राइडर्स और अन्य सहयोगियों का अहम योगदान रहा।

आयोजकों ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुरु साहिब की प्रेरणा से आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।