बागबेड़ा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मातम

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के बाहर कपड़े सुखाने गया था। इसी दौरान वह घर के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है

