IMG 1270

जमशेदपुर: वेतन नहीं मिलने से परेशान एमजीएम अस्पताल की होमगार्ड ने खाया जहर

खबर को शेयर करें
IMG 1270

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में कार्यरत एक महिला होमगार्ड ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों की मदद से महिला को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला पिछले करीब पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगी थी। महिला का कहना है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए पहुंचाया, जिससे समय रहते उपचार शुरू हो सका। महिला की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।