जमशेदपुर न्यूज: कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने जवानों को किया अलर्ट

शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सोमवार को सीसीआर साकची परिसर में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में टाइगर मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी टीम के जवान शामिल हुए।
एसएसपी ने सभी जवानों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज करने और संदिग्ध लोगों व वाहनों पर कड़ी नजर रखने को कहा।
इसके अलावा निर्देश दिया गया कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना और कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी, जबकि बेहतर काम करने वाले जवानों को सम्मानित करने की बात कही।

