Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस को झटका! झारखंड हाई कोर्ट ने आरोपी गणेश सिंह को दी बड़ी राहत
झारखंड हाई कोर्ट ने कई आपराधिक मामलों में आरोपी गणेश सिंह को बड़ी राहत दी है, जमशेदपुर पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत की गई कार्रवाई को जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ ने निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद गणेश सिंह की घाघीडीह जेल से रिहाई की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जिससे जमशेदपुर पुलिस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले भी गैंगस्टर अखिलेश सिंह के शूटर हरीश सिंह, नीरज दुबे गिरोह के अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह समेत कई लोगों पर लगाए गए सीसीए को हाई कोर्ट ने रद्द किया था। गणेश सिंह, जिसे हाल ही में कोलकाता से जमशेदपुर लौटते समय गालूडीह के पास गिरफ्तार किया गया था, दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र में अपने विरोधी अमरनाथ सिंह की हत्या के आरोप में घाघीडीह जेल में बंद है, जबकि हरीश सिंह गिरिडीह जेल में सजा काट रहा है।