WhatsApp Image 2025 01 04 at 7.11.58 PM
|

Jamshedpur News : डहरे टुसु परब की तैयारी पूरी, एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी की उम्मीद

खबर को शेयर करें

बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के दीपक रंजीत ने जानकारी दी कि आगामी डहरे टुसु परब 2025 की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह भव्य पर्व डिमना से साकची आमबाग मैदान तक आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण बोड़ाम, पटमदा, गालुडीह और पश्चिम बंगाल के बांधूआन के छौ नृत्य दल होंगे। इसके अतिरिक्त, धनबाद, बोकारो, पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र के टुसु नृत्य दल, बोड़ाम के घोड़ा नृत्य दल और विभिन्न स्थानों से आए झारखंड के झूमुर और टुसु गीत कलाकारों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस साल इस पर्व में बृहद झारखंड के विभिन्न हिस्सों से लगभग एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। इस संबंध में दीपक रंजीत ने बताया कि 300 वॉलिंटियर सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर समारोह में तैनात रहेंगे, जिन पर ‘विराज झारखंड क्लास संस्कृत मंच’ लिखा होगा। डिमना, सोनकोसाई, मानगो और आमबाग में पानी की व्यवस्था की जाएगी, वहीं बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए डिमना में भोजन की व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाए।