IMG 0036

Jamshedpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

खबर को शेयर करें
IMG 0036

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर ग्रीन स्टील राउंड टेबल 224 और जमशेदपुर ग्रीन स्टील लेडीज़ सर्किल 123 की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में शहर के अलावा आसपास के कई इलाकों से 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19, पुरुष और महिला एकल, पुरुष और महिला युगल, मिक्स्ड डबल्स तथा जंबो डबल्स जैसी कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सभी मुकाबले ईस्ट सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन के नियमों के तहत नॉकआउट सिस्टम में खेले गए।

कार्यक्रम के समापन पर डिप्टी कमांडेंट मोहनिश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव प्रभाकर राव ने विशेष अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में सहयोग देने वाले मुख्य प्रायोजक राजेश कुमार पटेल को भी सम्मानित किया गया।

महिला एकल में अनुष्का कच्छप, पुरुष एकल में कीर्तन अग्रवाल, महिला युगल में जल्पा पारिख और जसलीन कौर, 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष युगल में नजमुल और मुज़म्मिल, ओपन पुरुष युगल में कीर्तन और अनीश तथा मिक्स्ड डबल्स में अनाहिता और वकास की जोड़ी ने जीत हासिल की। विजेताओं को कुल 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।