IMG 2127

जमशेदपुर न्यूज: पहली बारिश में ढहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खबर को शेयर करें
IMG 2127

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी सरजामदा में विधायक निधि से बन रहा आरसीसी गार्डवाल पहली ही तेज बारिश में टूट गया। गार्डवाल गिरने से तालाब के किनारे बनी सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 13 लाख रुपये की लागत से बन रहे गार्डवाल का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ था, लेकिन दो दिन की बारिश में ही वह ढह गया। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर योजना की जानकारी वाला बोर्ड तक नहीं लगाया गया था और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।