IMG 1656

जमशेदपुर न्यूज: मलेरिया के लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं, डीसी ने लोगों से की अपील

खबर को शेयर करें
IMG 1656

पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल जाकर जांच करानी चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

उन्होंने बताया कि जिले में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है और अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। प्रशासन का दावा है कि लगातार प्रयासों के कारण संक्रमण दर में कमी आई है।

मलेरिया से हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जांच और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में सेरेब्रल मलेरिया के कारण कुछ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के बुखार को हल्के में न लें और जल्द से जल्द जांच कराएं।