IMG 0169

बुजुर्ग महिला को मिली राहत, विधायक सरयू राय ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

खबर को शेयर करें
IMG 0169

जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने आजाद नगर की रहने वाली 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर उनकी मदद की। लंबे समय से कूल्हे के दर्द से परेशान कनीज फातिमा को चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। परिवार के अनुसार, कुछ समय पहले गिरने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई थी, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया था।

जानकारी मिलने पर विधायक उनके घर पहुंचे, स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। व्हीलचेयर मिलने के बाद परिवार ने राहत जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण इलाज की संभावनाएं सीमित हैं, ऐसे में यह सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस दौरान क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।