IMG 2132

जमशेदपुर न्यूज: डुमरिया दौरे के दौरान दुखनी सोरेन के काफिले का ट्रैक्टर से हादसा, सभी सुरक्षित

खबर को शेयर करें
IMG 2132

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री और आदिवासी नेत्री दुखनी सोरेन के काफिले का डुमरिया दौरे के दौरान सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका काफिला एक ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शुरुआती जांच के बाद दुखनी सोरेन अपने तय कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं। पुलिस अब हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है।