जमशेदपुर न्यूज़: उपायुक्त ने मानगो और बोड़ाम कार्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने मानगो अंचल कार्यालय और बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026), राजस्व मामलों, विकास योजनाओं और जन शिकायतों के निपटारे की प्रगति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। साथ ही डिजिटाइजेशन के काम में भी तेजी लाने को कहा।
उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण और अन्य राजस्व मामलों के जल्द निपटारे पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बोड़ाम प्रखंड परिसर में जर्जर भवन की मरम्मत कराने और कार्यालयों में साफ-सफाई व बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

