IMG 2200

जमशेदपुर: मशाल जुलूस और JPSC घेराव की तैयारी में जुटा भाजयुमो, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

खबर को शेयर करें
IMG 2200

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने आगामी मशाल जुलूस और JPSC कार्यालय घेराव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि संगठन युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहा है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।