IMG 1514

जमशेदपुर न्यूज: आदिवासी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण पर भाजपा एसटी मोर्चा ने प्रशासन से जांच की मांग की

खबर को शेयर करें
IMG 1514

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने जिले में आदिवासी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और खरीद-बिक्री को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिले के कई इलाकों में भू-माफिया सक्रिय हैं और आदिवासी परिवारों की जमीन गैर-आदिवासियों के नाम कराई जा रही है। मोर्चा का कहना है कि यह प्रक्रिया छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) की भावना के खिलाफ है और इससे भविष्य में जमीन संबंधी विवाद बढ़ सकते हैं।

संगठन ने जिला और पंचायत स्तर पर निगरानी समिति बनाने की भी मांग की है, ताकि ऐसे मामलों पर नजर रखी जा सके और समय रहते कार्रवाई हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।