IMG 0317

जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा का आंदोलन, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो 3 जुलाई को बंद

खबर को शेयर करें
IMG 0317

बिष्टुपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने यह भी घोषणा की है कि 2 जुलाई को शहर के सभी मंडलों में कार्यकर्ता और आम लोग मशाल जुलूस निकालेंगे।

भाजपा का कहना है कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों में डर का माहौल है। पार्टी ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।