IMG 2194

जमशेदपुर: छोटा बांकी डैम में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी

खबर को शेयर करें
IMG 2194

एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी डैम में रविवार शाम नहाने गए 16 वर्षीय किशोर के डूब जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ डैम घूमने और नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बाद में गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया और सर्च अभियान शुरू किया गया। पुलिस, गोताखोर और स्थानीय लोग मिलकर किशोर की तलाश में जुटे हैं।