जमशेदपुर में ह’त्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…
Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में 17 मार्च 2025 को हुई एक हत्या की घटना में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी तुषार कर्मकार को 20 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम के द्वारा की गई है जिसने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के माध्यम से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
घटना 17 मार्च 2025 को प्रकाशनगर गरूड़बासा में बलराम कर्मकार के घर पर हुई थी जहां शंभू लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक जिंदा गोली, और एक मैगजीन बरामद की थी।पुलिस ने आरोपी तुषार कर्मकार को 20 मार्च 2025 को खैरबनी फुटबॉल ग्राउंड के बगल कैनाल के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम तुषार कर्मकार है जो 19 वर्ष का है और प्रकाशनगर गरूड़बासा का निवासी है।पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। टीम में शामिल सदस्यों में पु०अ०नि० अशोक कुमार, थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना, पु०अ०नि० विवेक कुमार, थाना प्रभारी, बिरसानगर थाना, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० सर्वजीत कुमार, गोविंदपुर थाना, पु०अ०नि० चन्द्रशेखर पिंगुवा, गोविंदपुर थाना, आ० सचिन कुमार, गोविंदपुर थाना रिजर्व गार्ड, और आ० संदीप कुमार, गोविंदपुर थाना रिजर्व गार्ड शामिल हैं।