62430

Jamshedpur: गोलमुरी में नाबालिग से मारपीट और छिनतई की कोशिश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खबर को शेयर करें
62430

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट और छिनतई की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, केबल टाउन स्थित शिशम रोड, पूजा मैदान के पास रहने वाले 16 वर्षीय अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 जून की रात करीब 8:30 बजे पूजा मैदान के पास आरोपी रोनक ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और छिनतई करने का प्रयास किया। इस दौरान अमन को चोट भी आई।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर गोलमुरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।