IMG 9791

जमशेदपुर: परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने जताया शक

खबर को शेयर करें
IMG 9791

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझरी फाटक के पास शनिवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी साल 2013 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।

ससुराल वालों का कहना है कि सोनी देवी कुछ समय से बीमार थीं। वहीं, मायके पक्ष का कहना है कि उन्हें रात करीब 10:30 बजे घटना की जानकारी फोन पर मिली। उन्होंने बताया कि घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था, लेकिन आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया गया, इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।