Jamshedpur: बागबेड़ा के परशुराम भवन के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, डीसी को सौंपा 8 सूत्री मांगपत्र, एसडीओ करेंगे जांच…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर एक स्थित परशुराम भवन के अध्यक्ष के खिलाफ विवाद बढ़ गया है। भवन के सदस्यों ने मंगलवार को डीसी के कार्यालय में 8 सूत्री मांगपत्र सौंपा। डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी को पूरी जानकारी दी गई और जांच का जिम्मा एसडीओ को सौंपा गया है।
सदस्य हृदयानंद तिवारी ने बताया कि पिछले छह वर्षों से अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया गया है और अध्यक्ष भवन का व्यावसायीकरण कर रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद ब्राह्मणों को भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार चुनाव कराने का मुद्दा उठाया गया लेकिन अध्यक्ष चुप्पी साधे हुए हैं।
मांगों में शामिल हैं:
•पिछले 6 वर्षों का आय-व्यय प्रस्तुत करना
•भवन निर्माण कार्य का पूरा हिसाब देना
•अध्यक्ष की मनमानी और राजनीतिक/अपराधिक संपर्कों की जांच
•भवन को किराया पर देने का हिसाब देना
•भवन निर्माण के नाम पर पैसे की उगाही का हिसाब देना
प्रतिनिधिमंडल में हृदयानंद तिवारी, रामनाथ पांडे, सुनील तिवारी, दशरथ दूबे, रंजय तिवारी, भोला पांडे, सुरेश पांडे, ओमकार झा, अरविंद पांडे, दीपक झा, कृष्ण कुमार उपाध्याय और नीतीश मिश्रा आदि शामिल थे।
पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और भवन के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जाएगी।

