1000272832

JAMSHEDPUR : डीडी बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई बार मैनेजर समेत चार गिरफ्तार एसएसपी ने बताई वारदात की पूरी कहानी..

खबर को शेयर करें
1000272832

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर स्थित DD बार के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बार के मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डीडी बार का मैनेजर विजय महानंद लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा शामिल हैं। जांच में सामने आया कि जगदीश मंडल ने घटना के बाद मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की हथियार छिपाए और वाहन की व्यवस्था भी की थी।

एसएसपी ने बताया कि 27 जून की रात डीडी बार में गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह बार मालिक को सूचना देने पहुंचे। इसके बाद बाउंसरों ने उन्हें नीचे भेज दिया। बाहर निकलते ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस की मौजूदगी में ही युवकों ने दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि प्रत्युष सिंह घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार लखिन्द्र लोहार और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर एक लोहे का चापड़ कुल्हाड़ी भुजाली बड़ा चाकू आठ लोहे के पंच एक स्टील की गुप्ती हीरो मोटरसाइकिल (जेएच-05ईएच-7980) और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

1000272833

SSP ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों cctv फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई। अब तक इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार या निरुद्ध किया जा चुका है।

पुलिस ने यह भी बताया कि डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।