IMG 9104

जमशेदपुर: चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 9104

जमशेदपुर के चाकुलिया इलाके में बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई कर बकरी चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया है। हालांकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की बकरियां कार में लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका। जांच में कार से छह चोरी की बकरियां बरामद हुईं।

पकड़े गए युवक की पहचान दानिस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई कार, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है।

जांच में पता चला कि गिरोह के लोग गांवों में जाकर बकरियों को खाने का लालच देते थे। जब बकरियां उनके पास आ जाती थीं, तो वे उन्हें गाड़ी में बैठाकर लेकर भाग जाते थे।

फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।